पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल थाना में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित मामले की हुई सुनवाई
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना में जनता दरबार लगाकर जमीन सम्बंधित मामले का समाधान किया गया।जनता दरबार का आयोजन थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने नेतृत्व में शनिवार को सुबह 11 बजे से किया गया।जिस दौरान मौके पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार,इंद्र मोहन कुमार,एसआई मोनी कुमारी,एसआई अब्दुल मन्नान मौजूद रहे।