पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मोहर्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद, पूर्णिया एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
पूर्णिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तेद हैं।जानकारी देते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि जुलूस को लेकर शहर से लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। जुलूस के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे हुई।