पूर्णिया पूर्व: पैकागोला में सड़क किनारे खड़ी ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक चालक की स्थिति गंभीर
एनएच 131ए पूर्णिया कटिहार मुख्य सड़क मार्ग पर रानीपरता ,पैकागोला के पास शनिवार को सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे खड़ी ऑटो व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गया।घटना में बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया साथ हीं बाइक भी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी।मौके पर पहुँचे स्थानीय ग्रामीणों ने घायल बाइक चालक को उपचार के लिये जीएमसीएच पूर्णिया भेजवाया।जहाँ घायल का इलाज जारी है।