भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में बारिश में छत से फिसलकर घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरूपुरा में बारिश के दौरान छत से उतरते समय पैर फिसलने से 45 वर्षीय राहुल पुत्र प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एम्बुलेंस से पच्चास शैय्या अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे। वहां सीएमएस डॉ. संदीप गुलाहटी व डॉ. पुष्पेंद्र ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।