झांसी: झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल का नहीं दिया जवाब
Jhansi, Jhansi | Jul 26, 2026 मप्र के CM डॉ. मोहन यादव रविवार को झांसी पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन परिसर में उतरा, जहां प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकारों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सवाल पूछा। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।