ब्यौहारी: खामडांड से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने किया जब्त
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तभी रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक आ रहा था जिसे पुलिस ने रोका और दस्तावेज की मांग की लेकिन कोई भी वैद्य दस्तावेज मौके पर नहीं मिले, जिस पर पुलिस ने चालक व मलिक पर मामला दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया है।