गोरखपुर: गोरखपुर में राजन जी महाराज की राम कथा के दौरान टीम मेंबर को मिली गोली मारने की धमकी
गोरखपुर में चल रही राजन जी महाराज की राम कथा के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हालात बवाल तक पहुंच गए और कथा आयोजन की शांति भंग हो गई।मामला कथा के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी का है। बताया जा रहा है कि मंच पर आने को लेकर कहासुनी हुई, इसी दौरान राजन जी महाराज की टीम के साथ अभद्रता की गई थी