नबीनगर: पड़रिया में गूंजा भक्ति का स्वर, श्री सूर्य नारायण महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व विधायक भी हुए शामिल
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया रविवार को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया। गांव में सात दिवसीय श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ गाजे-बाजे, घोड़ा, हाथी, रथ और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भव्य जलभरी शोभायात्रा के साथ हुआ। पूरे गांव में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।