पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के रौटा में सीएसपी संचालक ने करीब 300 खाताधारकों के खातों से लगभग ₹3 करोड़ की ठगी की
Purnea East, Purnia | Apr 28, 2026
पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक ने करीब 300 खाताधारकों के खातों से लगभग 3 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह बैंकिंग कार्य के नाम पर बायोमेट्रिक लेकर पैसे अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। घटना सामने आने के बाद आरोपी सीएसपी संचालक परिवार सहित फरार है।