चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है सुबह देखी तो वह अपने कमरे में नहीं थी वह बॉक्स में रखा हुआ तीस हजार रुपए और आधार कार्ड पर साथ लेकर चली गई है काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल रहा है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।