कटनी नगर: बरगी डेम घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कांग्रेस कमेटी ने सुभाष चौक पर श्रद्धांजलि सभा की
जबलपुर में हुई हृदय विदारक घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज रविवार शाम 7 बजे शहर के सुभाष चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किया गया था। सभी ने मोमबत्ती जला कर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।