ओडगी: सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र की पण्डो बस्ती में आज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विशेष सेवा कार्य किया
सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र की पण्डो बस्ती में आज राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर द्वारा गोद लिए गए कोलसो पारा और चौका पारा में पहुंचकर स्वयंसेवकों ने पण्डो जनजाति परिवारों की समस्याओं को करीब से समझा। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट, खराब सड़क, श