कासगंज: कासगंज में हजारा नहर में बीते शनिवार को 3 भाई डूबकर हुए लापता, रविवार को 2 भाइयों के शव बरामद
नदरई हजारा नहर में शनिवार को नहाने गए हाथरस जिले के तीन सगे भाई नहर में डूब गए थे। रविवार को पीएसी फ्लड यूनिट और पुलिस की टीम ने करीब 20 घंटे की तलाश के बाद दो भाई छोटू और जय प्रकाश का शव नहर बरामद कर किया। जबकि तीसरे भाई की तलाश अभी भी जारी है। वहीं दोनो मृतकों के शवों को पीएम को भेजा गया है।