जबलपुर: कटंगा कॉलोनी में नाला विवाद, अधिवक्ता ने कैंट बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप
जबलपुर के कटंगा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हाईकोर्ट के अधिवक्ता शेखर शर्मा ने कैंटोनमेंट बोर्ड और ठेकेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता का कहना है कि बार काउंसिल चुनाव के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उनके घर के सामने करीब 4 फीट चौड़ा और 6 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया, जिससे उनके घर का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नाला निर्म