Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

एसडीएम प्रकरण के बाद BJP जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ ग्राम परियल पहुंचीं राज्यमंत्री रजनी तिवारी, घटना की जानी जमीनी हकीकत हरदोई शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परियल में हुए घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए आज क्षेत्रीय विधायक उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी BJP जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ ग्राम परियल पहुंची। राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने घटना की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया तथा संबंधित पक्षों की बात भी सुनी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने सभी को धैर्य से काम करने और गाँव में रहने को कहा और साथ ही किसी भी अफवाह और बयानबाजी से बचने को कहा, उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है, कार्यकर्ता हमारे हैं और अधिकारी भी हमारे हैं, सभी को मिलजुल कर कार्य करना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोषियों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों ने अपनी समस्याएं और घटना से जुड़े तथ्यों को नेताओं के समक्ष रखा। दोनों नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा!!

Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2026

MORE NEWS

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का कहर, पुलियाएं क्षतिग्रस्त, पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग बंद!!

रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं ग्राम प्रधान पुजार गांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जखोली की ग्राम सभा खलियाण में स्थित राम मंदिर के समीप खुदगर गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अत्यधिक वर्षा के कारण उफान पर आए खुदगर गदेरे के तेज बहाव से पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर मलबा आने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

नायब तहसीलदार जखोली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य बड़े नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

• खुदगर गदेरे का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में नुकसान।
• पुजार गांव से जंगल जाने वाले मार्ग की 2-3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त।
• पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद।
• किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं।
• प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का कहर, पुलियाएं क्षतिग्रस्त, पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग बंद!! रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखंड में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं ग्राम प्रधान पुजार गांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जखोली की ग्राम सभा खलियाण में स्थित राम मंदिर के समीप खुदगर गदेरे का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अत्यधिक वर्षा के कारण उफान पर आए खुदगर गदेरे के तेज बहाव से पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित 2 से 3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं भारी बारिश के चलते पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर मलबा आने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। नायब तहसीलदार जखोली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा अन्य बड़े नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है तथा लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। • खुदगर गदेरे का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में नुकसान। • पुजार गांव से जंगल जाने वाले मार्ग की 2-3 पुलियाएं क्षतिग्रस्त। • पुजारगांव–सिरवाड़ी मोटर मार्ग मलबा आने से बंद। • किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं। • प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2026

खाकी का सपना संजोए, ट्रेन में भीड़ की नहीं परवाह, पहुंचे परीक्षा केंद्र

खाकी का सपना संजोए, ट्रेन में भीड़ की नहीं परवाह, पहुंचे परीक्षा केंद्र

Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026

फेसबुक पर हुआ प्यार, मंदिर में की शादी; अब मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

मुरैना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने उत्तमपुरा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मंदिर में विवाह करने के बाद प्रताड़ित कर घर से निकालने तथा दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उत्तमपुरा निवासी सचिन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और चित्रकूट में पहली मुलाकात के दौरान होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए।
महिला के अनुसार, बाद में उसके दबाव पर युवक ने मंदिर में विवाह कर लिया और उसे अपने घर मुरैना के उत्तमपुरा क्षेत्र में ले आया। कुछ महीनों तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद युवक और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे घर से निकाल दिया गया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे दहेज की मांग की जा रही थी। महिला का कहना है कि अब युवक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर उसने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय दिलाने, दूसरी शादी रुकवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल महिला द्वारा प्रशासन को आवेदन सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। युवक और उसके परिजनों का पक्ष सामने आना बाकी है।

फेसबुक पर हुआ प्यार, मंदिर में की शादी; अब मारपीट कर घर से निकाला, दूसरी शादी की तैयारी का आरोप मुरैना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रहने वाली एक महिला ने मुरैना न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने उत्तमपुरा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मंदिर में विवाह करने के बाद प्रताड़ित कर घर से निकालने तथा दूसरी शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उत्तमपुरा निवासी सचिन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया और चित्रकूट में पहली मुलाकात के दौरान होटल में उससे शारीरिक संबंध बनाए। महिला के अनुसार, बाद में उसके दबाव पर युवक ने मंदिर में विवाह कर लिया और उसे अपने घर मुरैना के उत्तमपुरा क्षेत्र में ले आया। कुछ महीनों तक दोनों साथ रहे, लेकिन इसके बाद युवक और उसके परिजनों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उससे दहेज की मांग की जा रही थी। महिला का कहना है कि अब युवक दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। इसी को लेकर उसने न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से न्याय दिलाने, दूसरी शादी रुकवाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल महिला द्वारा प्रशासन को आवेदन सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। युवक और उसके परिजनों का पक्ष सामने आना बाकी है।

Hardoi, Hardoi | Jun 10, 2026