केवटी रनवे: नवोदय विद्यालय में बड़ी घटना टली: आठवीं के छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश, 20 छात्र बाल-बाल बचे, जांच शुरू
दरभंगा नवोदय विद्यालय में बड़ी घटना टली: आठवीं के छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश, बाल-बाल बचे 20 छात्र दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के रैयाम थाना क्षेत्र स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की देर रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां अज्ञात कारणों से छात्र के बेड में आग लगने से एक छात्र को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।