बख्तियारपुर: सालीमपुर पुलिस ने 62 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
सालीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए 62 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की और मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गुरुवार को दोपहर 3 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।