कोलायत: कोलायत में निर्जला एकादशी पर कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी, दान-पुण्य का चला सिलसिला
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कोलायत स्थित कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र सहित दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कपिल सरोवर पहुंचे और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि मंदिर सहित परिसर में स्थित विभिन्न देवालयों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामनाकी