पनागर: बरेला के पूर्वा में सनसनी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पूर्वा में बुधवार सुबह 11 बजे के करीब उस वक्त मातम पसर गया, जब 38 वर्षीय आदित्य ठाकुर का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। अपनी उम्र के चौथे पड़ाव पर खड़े आदित्य ने आखिर किन अनसुलझी उलझनों या मानसिक दबाव के चलते मौत का रास्ता चुना, यह फिलहाल एक रहस्य बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची ब