जगदलपुर: टाउन हाल में संभाग स्तरीय दीदी के गोठ कार्यक्रम में गूंजी आत्मनिर्भर बस्तर की आवाज, वन मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
*जगदलपुर, 9 जुलाई 2026/* स्थानीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित संभाग स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ के बारहवाँ संस्करण कार्यक्रम आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का सशक्त मंच बनकर उभरा। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंची हजारों महिलाओं की सहभागिता से सभागार उत्साह और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में ‘लखपति दीदियों’