जांजगीर: जांजगीर-चांपा में पेट्रोल-डीजल को लेकर पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
जांजगीर-चांपा जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। जिले के कई पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में अपने दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों में ईंधन भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचने लगे है पेट्रोल पंपों में वाहनों की लंबी लाइन लगने से यातायात भी प्रभावित होता नजर आया।