चायल: सराय अकील में विशेष संपर्क अभियान के तहत संदीप मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सरायअकिल (कौशाम्बी)। विशेष संपर्क अभियान के तहत रविवार रात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने सरायअकिल मंडल में कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक एवं विकास पत्रिका वितरित की।