देवरी: चतरो बाजार स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Deori, Giridih | Nov 15, 2026 देवरी प्रखंड स्थित चतरो बाजार के बड़का तालाब में लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है. जहां अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत के दौरान छठ व्रती छठ घाटों पर पहुंची और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया है.आज छठ व्रती विभिन्न घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाने के बाद अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया.