धौरहरा: खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, मरीज डॉक्टरों की तलाश में भटक रहे, वीडियो हुआ वायरल
थाना खमरिया क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं के दावे की मंगलवार सुबह पोल खुल गई। करीब सुबह 8 बजे एक मरीज के परिजन ने अस्पताल परिसर का वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें डॉक्टरों की अनुपस्थिति साफ दे रही है।वही वीडियो में मरीज और उनके परिजन इधर-उधर भटकते नजर आए। लेकिन उन्हें समय पर कोई चिकित्सक नहीं मिला।