जशपुर: जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की हुई सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य प्रियम्वदा सिंह जूदेव ने सोमवार को जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई की। प्रदेशभर में कुल 401 प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें जशपुर जिले के 10 मामले शामिल रहे। सुनवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण मामले में आयोग ने सेना में कार्यरत एक जवान को अपनी साथी महिला से विधि