नूरसराय: नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में परिवहन मंत्री द्वारा राजमिस्त्रियों को सर्टिफिकेट और टूल किट का तोहफा
आपदा प्रबंधन एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों के लिए मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे नालंदा उद्यान महाविद्यालय,नूरसराय में प्रमाणपत्र एवं टूल्स किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं विधान पार्षद रीना यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया