कुमारखंड: भतनी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
मधेपुरा जिले के भतनी थाना परिसर में रविवार को दोपहर करीब तीन बजे मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा तथा सादगी के साथ 26 व 27 जून को होने वाले मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की ।