साहेबपुर कमाल: पचवीर चौक पर 70 किलो मोतीचूर के लड्डू से प्रशांत किशोर को तौला गया
पचवीर चौक पर 70 किलो मोतीचूर के लड्डू से प्रशांत किशोर को पदयात्रा के दौरान लोगों के द्वारा तौला गया। बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल प्रखंड मे प्रशांत किशोर के अंतिम पदयात्रा के दौरान लोगों के द्वारा भव्य स्वागत कर, पचवीर चौक पर 70 किलो मोतीचूर के लड्डू से प्रशांत किशोर को तराजु पर बैठाकर तौला भी गया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित दिखाई दिए।