साहेबपुर कमाल: प्रखंड क्षेत्र के 7 ग्रामों में प्रशांत किशोर ने की पदयात्रा, काफी संख्या में लोग पदयात्रा में रहे मौजूद
शनिवार को पूर्व से सुनिश्चित कार्यक्रम के तहत साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के 7 ग्राम में प्रशांतकिशोर के द्वारा पदयात्रा किया गया। प्रशांत किशोर ने कहा जिन नेताओं ने आपका हक लूटकर आपको गरीब बना दिया,अगर जाति-धर्म के नाम पर आप उनको ही वोट देंगे तो आपको भुगतना ही पड़ेगा। पदयात्रा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग उपस्थित दिखाई दिए।