साहेबपुर कमाल: साहेबपुरकमाल पुलिस ने पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को खरहट से किया गिरफ्तार
पूर्व से दर्ज मारपीट के मामले में खरहट से दो वारंटीयो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान,खरहट निवासी कपिल देव यादव का पुत्र राजेश यादव एवं दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान खरहट निवासी विशुनदेव यादव का पुत्र गाडोह यादव के रूप में बताया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया।