स्वार: स्वार की साप्ताहिक बाजार में दलित युवक की हुई पिटाई, वीडियो वायरल होने से लोगों में है नाराजगी
Suar, Rampur | Sep 14, 2025 स्वार नगर की साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक कपड़ा कारोबारी ने अपने ही दुकान पर काम करने वाले दलित युवक की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक मधुपुरा निवासी है और बीते छह वर्षों से कपड़ा कारोबारी की दुकान पर काम कर रहा था।