रामगंजमण्डी: मानसून से पहले नगर पालिका ने 10 साल पुराना नाले पर अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया
रामगंजमंडी में मानसून पूर्व शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कांग्रेस के प्रदर्शन बाद व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासक चारु शंकर के आदेश एवं अधिशाषी अधिकारी तरुण कुमार लहरी के निर्देशन में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई तेज गति से करवाई जा रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक नालों पर किए गए अवैध अतिक्रम