समस्तीपुर: डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा पीजी स्टूडेंट की रेप कर हत्या कर दिए जाने की विरोध में कैंडल मार्च का किया आयोजन
समस्तीपुर शहर की महिला डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही पीजी स्टूडेंट की रेप के बाद हत्या कर दी गई । उसी के विरोध में आज डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा सदर अस्पताल से गोलंबर चौराहे तक कैंडल मार्च का आयोजन किया है। इस कैंडल मार्च में सभी डाक्टर शामिल रहे।