टाटगढ़: तैयार हुआ जवाजा अस्पताल, जल्द होगा भव्य उद्घाटन, नई बिल्डिंग व लैब से बदलेगी ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
Tatgarh, Ajmer | Apr 10, 2026 टॉडगढ़। दोपहर 3 बजे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए राहत भरी बड़ी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जवाजा की नई आधुनिक बिल्डिंग बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है और अब जल्द ही इसके भव्य उद्घाटन की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उद्घाटन के बाद अगले 2 से 3 महीनों में शिफ्टिंग प्रक्रिया पूरी कर नई बिल्डिंग में उपचार सेवाएं शुरू कर दी