अनूपपुर: अतवार गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर हमला, पैर तोड़ा
कोतमा। करनपठार थाना क्षेत्र के अतवार गांव में छेड़छाड़ का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित अरनबी कुमार भारती (38) ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला पिंका नायक उसकी बेटी को छेड़ रहा था। मना करने पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।