कोरबा: कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर, नेशनल हाईवे 130 पर हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित वेगनआर शामिल
Korba, Korba | Apr 4, 2026 आज दिनांक 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कोरबा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे 130 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित वेगनआर कार पेड़ से जा टकराई।बताया जा रहा है कि पोंडी उपरोड़ा निवासी शिक्षक कटघोरा से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान तानाखार (कटघोरा थाना क्षेत्र) के पास यह घटना घटी।