सतबरवा: सतबरवा के कसियाडीह की 10 छात्राओं ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेडल जीतकर बढ़ाया मान
सतबरवा अंचल के कसियाडीह विद्यालय के 10 छात्राओं ने शुक्रवार को शाहपुर के सहोदय उच्च विद्यालय के मैदान में खेलो झारखंड जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंतर्गत बालिका वर्ग में 10 मेडल जितने में सफलता प्राप्त की। बीडीओ सह सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छात्राओं ने सतबरवा प्रखंड का मान बढ़ाया है।