मऊ: जलालाबाद महेसुवा में लगभग 22 वर्षीय युवक को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
गाजीपुर जनपद के थाना दुल्लहपुर के जलालाबाद महेसुवा निवासी 22 वर्षीय सुधीर विश्वकर्मा बाइक से अपने घर जलालाबाद महेसुवा जा रहे थे तभी चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। वही इस घटना में 22 वर्षीय सुधीर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं परिजनों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।