मऊ: ज़िला कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न
ज़िला कलेक्ट्रेट सभगार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि जनपद में कुल 384118 राशन कार्ड हैं। वर्तमान में जनपद में नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1027 उचित दर विक्रेता कार्यरत हैं।