मऊ: बालनिकेतन स्थित सीएमओ कार्यालय पर अपनी माँगो को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन
मऊ जनपद के बाल निकेतन स्थित सीएमओ कार्यालय पर कोरोना महामारी के दौरान फरिश्ता बनकर लोगों की जान बचाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। मीडिया से स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि 4 साल काम लेने के बाद अब हम लोगों को हटाया जा रहा है, जिससे भविष्य भी अधर में नजर आ रहा है। जिसको लेकर अधिकारियों को पत्रक सौंप कर गुहार लगा रहे हैं।