मऊ: जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर किया गया झंडारोहण
मऊ जनपद में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और झंडारोहण किया गया। इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के द्वारा झंडा रोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी समेत जिला कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी गण मौजूद रहे।