नोहर,राज्य सरकार ने एक बार फिर हाजन खातून टाक को नोहर नगर पालिका का पालिकाध्यक्ष मनोनीत किया है। मोनिका खटोतिया के निलंबन के बाद राज्य सरकार ने उक्त आदेश जारी किये। शुक्रवार को एक बार पुन: हाजन खातून टाक ने नोहर नगर पालिका के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं व समर्थको ने पालिकाध्यक्ष हाजन खातून टाक का स्वागत किया