सोहागपुर: सोहागपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध इस्तेमाल पर कार्रवाई, जाँच में 5 सिलेंडर जब्त
कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज दोपहर 3 बजे सोहागपुर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच की गई, जिसमें घरेलू उपयोग हेतु निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग पाया गया। निय