विदिशा नगर: बुधवार को विदिशा मे कथा शूरू होने पर चौथे दिन कथा समाप्ती की बात कही,शाम को कथा के अन्त मे कथा 7दिन पूरे करने की घोषणा
बुधवार को विदिशा के गिरधर कॉलोनी में चल रही शिवमहापुराण के चौथे दिन लगातार बारिश की वजह से आ रही परेशानी और हाथरस की घटना को देखते हुए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने 7 दिन की कथा को चार दिन में ही खत्म करने की पहले जानकारी दी। प्रशासन और आयोजन समिति के आश्वासन के बाद कथा के अंत में कथा सातों दिन करने का ऐलान किया गया।