जयपुर: जयपुर पहुंचा सवा करोड़ का हाईटेक इलेक्ट्रिक ट्रक, डीजल का विकल्प
Jaipur, Jaipur | Jun 7, 2026 जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसी में ट्रक, ट्रेलर एंड टायर एक्सपो में पुणे की एका मोबिलिटी ने 55 टन क्षमता वाला हाईटेक इलेक्ट्रिक ट्रक लॉन्च किया। कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। यह ट्रक एक बार चार्ज में 200 किमी तक चल सकता है और इसका रनिंग खर्च डीजल ट्रकों से लगभग आधा बताया जा रहा है।