बीना: बीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन, एसडीएम, एसडीओपी सहित सर्व धर्म के लोग रहे मौजूद
Bina, Sagar | Sep 14, 2024 बीना में त्योहारों की धूम है और सभी धर्म को लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मना सके जिसको लेकर बीना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीओपी नितेश पटेल, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव, नगर पालिका इंजीनियर एवं बिजली विभाग अधिकारी तोमर शामिल हुए, बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।