भोरे: लालाछापर बाजार में लूट के दौरान पकड़े गए बदमाश की मौत, पुलिस कर रही जांच
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत लाला छापर बाजार में हुई मोबलीचिंग की घटना में अब एक नया मोड़ ले लिया है। बीते 24 अप्रैल को दीपक ज्वेलर्स में लूट की नीयत से घुसे बदमाश विशाल यादव की ग्रामीणों द्वारा पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी जांच पर ध्यान केंद्रित कर रही है तथा हर साक्ष्य को जुटाने का प्रयास कर रही है।