अररिया: परवानपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के 5 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 27, 2026 अररिया के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत परवानपुर वार्ड संख्या 14 में दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक पक्ष के 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में रविवार को रात 10 बजे सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।