जशपुर: जशपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के किए गए तबादले
जशपुर जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। गुरुवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने यह बड़ा फेरबदल करते हुए तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है।