मड़ियाहू: मड़ियाहूं नगर पंचायत में तेज़ी से चल रहा साफ-सफाई अभियान
नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य मार्गों, मोहल्लों, बाजारों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मियों की टीम सुबह से ही विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कूड़ा हटाने, नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने में जुटी है।